Uncategorized

कटनी में आगामी होली त्योहार को लेकर फ्लैग मार्च

कटनी में आगामी होली त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में रात को बड़ा फ्लैग मार्च निकाला गया। एएसपी डॉ. संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा भी इस फ्लैग मार्च में शामिल रहीं। पुलिस टीम ने कुठला और कोतवाली थाना क्षेत्र में बदमाशों के ठिकानों की जांच की। साथ ही संवेदनशील इलाकों में शांति और सुरक्षा का संदेश दिया

कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि होली के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस ने आजपुलिस अधीक्षक ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कुठला थाना और कोतवाली थाना क्षेत्र का दौरा किया। इसमें इंद्रा नगर, बस स्टैंड की घनी बस्तियों की सकरी गालियां में फ्लैगमार्च निकला गया पुलिस ने क्षेत्र के दर्जन पर से ज्यादा गुंडे-बदमाशों को पकड़कर थाने लाकर अपराध नहीं करने की हिदायत दी। पुलिस की मंशा है कि होली पर्व न केवल शांतिपूर्ण तरीक़े से मनाया जाए, बल्कि शहर में कोई अप्रिय वारदात भी न होने पाए। इस अवसर पर कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र, कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार शर्मा, माधव नगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक रूपेंद्र सिंह राजपूत और रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे,

Related Articles

Back to top button