Uncategorized

यूनियन कार्बाइड के रासायनिक कचरे का दूसरा ट्रायल हुआ संपन्न

धार:-यूनियन कार्बाइड के रासायनिक कचरे का दूसरा ट्रायल हुआ संपन्न, 8 मार्च को 7 बज कर 1 मिनट पर हुआ संपन्न.सभी जांच रिपोर्ट आई नॉर्मल..यूनियन कार्बाइड के रासायनिक कचरे का दूसरा ट्रायल 8 मार्च को 7 बज कर 1 मिनट पर संपन्न हुआ, वही दूसरा ट्रायल में सारी रिपोर्ट नॉर्मल आई है,हालांकि 8 मार्च को 12 बज के 45 मिनट पर कुछ देर इंटरनेट कनेक्शन में खराबी के चलते मानक डिस्प्ले आधे घंटे के लीये बंद हुआ था,जिसे बाद में सुचारू रूप से शुरू करवा दिया गया था,

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण विभाग के रीजनल अधिकारी. श्रीनिवास द्विवेदी ने बताया कि भोपाल से लाये यूनियन कार्बाइड के रासायनिक कचरे का दूसरा ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है. दूसरे ट्रायल में 180 किलो प्रति घंटे की दर से10 टन यूनियन कार्बाइड के रासायनिक कचरे का दूसरा ट्रायल संपन्न किया गया हैँ जिसमें लगभग 55 घंटे के करीब का समय.लगा हैँ,वहीं अब जल्द ही हाईकोर्ट के निर्देश अनुसार तीसरे ट्रायल की तैयारी की जा रही है 6 मार्च को यूनियन कार्बाइड के रासायनिक कचरे का दूसरा ट्रायल सुबह 11:00 बजे के लगभग शुरू किया गया था.

Related Articles

Back to top button