Uncategorized
हरदा में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान

हरदा में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान
हरदा। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में माई श्री धाम कॉलोनी हरदा में निवासरत सम्मानीय शिक्षकों का सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम श्री धाम कॉलोनी वासियों एवं श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर समिति द्वारा आयोजित किया गया। समिति के सचिव श्री पाटिल सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिक्षकों का पुष्पहार एवं शाल-श्रीफल से स्वागत कर उनका सम्मान किया।
https://youtu.be/ITkQX0XSSOE?si=V6mKSKnw74VObyqS
इस अवसर पर रितेश सावनेर ने बताया कि शिक्षक समाज के भविष्य निर्माता होते हैं और उनके मार्गदर्शन से ही नई पीढ़ी संस्कारवान एवं जिम्मेदार नागरिक बनती है। शिक्षक दिवस पर यह सम्मान समारोह उनके प्रति आभार व्यक्त करने का एक छोटा प्रयास है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी एवं समिति सदस्य मौजूद रहे।



