Uncategorized

देवास: महिला की मौत और बेटी के घायल मिलने से सनसनी, एडिशनल एसपी समेत पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे,

देवास: महिला की मौत और बेटी के घायल मिलने से सनसनी, एडिशनल एसपी समेत पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे,

सतवास तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ौदा के अंतर्गत आने वाले पुनर्वास क्षेत्र में एक महिला की मौत और उसकी बेटी के घायल मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और सतवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुनर्वास क्षेत्र में माया अशोक शर्मा (55) मृत अवस्था में मिलीं। वहीं उनकी पुत्री रानू पति राकेश (लगभग 25 वर्ष) घायल अवस्था में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों की स्थिति की जानकारी ली। घायल रानू को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

Related Articles

Back to top button