Uncategorized

बेटी पसंद के लड़के से शादी के सजा रही थी सपने,गला घोंटकर हत्या कर दी।

बेटी पसंद के लड़के से शादी के सजा रही थी सपने, पता चलते ही पिता और दादा ने जो किया, सुनकर दहल जाएंगे आप

खंडवा जिले में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 16 वर्षीय नाबालिग के पिता ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर पिता की मदद से बेटी के शव को बोरी में भरकर नर्मदा नदी में बहा दिया। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनका बयान सुनकर पुलिस भी चौंक गई। मामले का पर्दाफाश किया। खंडवा एसपी ने बताया मृत नाबालिग लड़की के पिता लोकेश मीणा और उसके दादाजी विष्णु प्रसाद मीणा ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम देना कबूल लिया। फिलहाल इन दोनों आरोपियों को खंडवा की हरसूद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button