सोनम और उसके ‘आशिक’ राज की तस्वीर आई सामने, जानिए कैसे शुरू हुआ था रिश्ता

सोनम और उसके ‘आशिक’ राज की तस्वीर आई सामने, जानिए कैसे शुरू हुआ था रिश्ता
Sonam and Her lover Raj Kushwaha: सोनम और राज कुशवाहा पहले से अफेयर में थे. कुछ जगहों पर यह दावा किया जा रहा है कि सोनम और राज के रिश्ते की जानकारी सोनम के परिजनों को थी. इसलिए उन्होंने सोनम और राजा की शादी में जल्दी में कराई.इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या का मामला (Raja Raghuvanshi Murder Case) इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) पर लगा है. पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि सोनम ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. सोनम ने जिस राज कुशवाहा (Raj Kushwaha) के लिए अपने पति राजा की हत्या करवा दी, उसके साथ की सोनम की एक तस्वीर सामने आई है. सोनम और राज कुशवाहा की साथ वाली यह पहली तस्वीर है, जो मीडिया में सामने आई है. यह तस्वीर सोनम की शादी से पहले की है. तस्वीर में दोनों साथ में किसी कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं. तस्वीर में सोनम और राज बेहद खुश नजर आ रहे हैं.




