Uncategorized

मन्दसौर में कुँए में कार गिरने से 10 लोगों की मौत,

मध्यप्रदेश के मंदसौर में रविवार दोपहर को हुए एक सड़क हादसे में करीब 10 लोगो की मौत हो गई है।जानकारी के मुताबिक अनियंत्रित गति से आ रहे एक टेम्पो ट्रेक्स चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी । जिसके बाद वह भी रोड से नजदीक बने कुंए में जा गिरा। जिससे टेम्पो ट्रेक्स में मौजूद लगभग एक दर्जन सवारियों में से चार घायलों को सकुशल निकालकर उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है ।

रतलाम रेज के डीआईजी मनोज सिंह ने बताया कि हादसे में 10 लोगो की मौत हुई है । वही बताया जा रहा है की, दुर्घटनाग्रस्त एलपीजी गैस से चलाया जा रहा था । जिसके कुंए में गिरने के बाद उसमे से गैस का रिसाव होने लगा । जिससे रेस्क्यू अभियान में दिक्कतें आने लगी । बाद में एक एसडीआरएफ जवान को ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ कुंए में उतरने की कोशिश की गई । लेकिन उसे भी घबराहट के चलते वापस बाहर निकल लिया गया। वर्तमान स्थिति की बात करें तो कुंए से पूरे मारुति सुजुकी ईको वाहन क्रमांक MP 09 WC 2452 को बाहर निकल लिया गया है ।

घटना की सूचना लगते ही इलाके में मौजूद उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मौके पर पहुंच गए । पूरे रेस्क्यू अभियान के दौरान उन्होंने मोर्चा संभाल रखा था।

भारत के राष्ट्रपति ने कहा,मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखद है। मैं मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

डॉ मोहन यादव ने कहा,मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में गहरे कुएं में कार गिर जाने से बारह लोगों की असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार मिला है। स्थानीय प्रशासन ने बचाव कार्य करते हुए हादसे में हुए घायलों को इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को 2-2 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए और सामान्य रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए है।”

Related Articles

Back to top button