अन्य राज्यमध्यप्रदेशराजनीतिस्टोरी

खरगोन में निमाड़फ्रेश ने अपने काबुली चना प्रोसेसिंग प्लांट का भव्य शुभारम्भ किया

खरगोन में निमाड़फ्रेश ने अपने काबुली चना प्रोसेसिंग प्लांट का भव्य शुभारम्भ किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि जन प्रतिनिधि माननीय विधायक बालकृष्ण पाटीदार जी, जिला कलेक्टर भव्या मित्तल जी, एसपी धर्मवीर मीणा जी, एजीएम नाबार्ड विजेंद्र पाटिल जी एवं जनसेवक संतोष पाटीदार जी उपस्थित रहे।

https://youtu.be/roEXzhhnTGk?si=KjPKLBQG9NSHRg7m

किसानों से किया वादा हुआ पूरा निमाड़फ्रेश ने किसानों को वादा किया था कि वह उनके लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करेगा, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिले। इस वादे को पूरा करते हुए निमाड़फ्रेश ने काबुली चना प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया है।

इस कार्यक्रम का संचालन सीईओ हरिओम भूरे जी ने किया, और डायरेक्टर बालकृष्ण पाटीदार जी ने सभी माननीय अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button