पाईप भंडारण के गोदाम में आग

मंदसौर में गुरुवार शाम को सूक्ष्म सिंचाई योजना के पाईप भंडारण में भीषण आग लग गई।
आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि देखते ही देखते बड़ी मात्रा में रखे हुए पाईप का स्टॉक धधक उठा। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर फायर फाइटर सहित प्रशासनिक अमला पहुंचा लेकिन लंबे समय बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
मंदसौर के ग्राम सूंठी में गुरुवार शाम को सूक्ष्म सिंचाई योजना के पाईप भंडारण के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि, आग का गुबार कई किलोमीटर दूर से भी दिखाई दिया। आग पर काबू पाने के लिए जिले भर के कई हिस्सों से फायर फाइटर को रवाना किया गया। किन्तु उसके बावजूद भी पहली फायर फाइटर पहुंचे में एक घंटे का वक्त लगा। घटनास्थल के आसपास किसानों के खेत होने के कारण फसलों में भी नुकसान का अंदेशा है। हालांकि मामले में अभी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।



