मजदूर से भरा पिकअप वाहन पलटा,करीब 10 मजदूर गम्भीर घायल

हरदा _मजदूर से भरा पिकप वाहन पलटा,सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पलासनेर वेयरहाउस के पास हुआ हादसाहादसे में करीब 10 मजदूर गम्भीर घायल करनपुरा से पलासनेर मजदूरी करने जा रहे मजदूर घायल
ग्राम पलासनेर नहर के पास खण्डवा-हरदा स्टेट हाइवे पर मजदूर से भरा पिकप वाहन पलटने से 1 दर्जन मजदूर घायल हो गए। करनपुरा गांव के 20 से 25 मजदूर चने काटने पलासनेर गांव जा रहे थे तभी पलासनेर नहर के पास खण्डवा-हरदा स्टेट हाइवे पर सोमवार को साढ़े 9 बजे के करीब एक पिकप वाहन पलटने से दर्जनों मजदूर घायल हो गये है।जबकि घटना में एक मजदूर विष्णु 18 गम्भीर रूप से घायल होने पर रेफर किया था।रास्ते मे रेफर के दौरान मौत हो गई है।
पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम पलासनेर के पास का बताया जा रहा है।आपको बता दे कि जिले में चने कटाई का कार्य जारी है।प्रति दिन लोडिंग वाहनों से मजदूरों को ले जाने का सिलसिला जारी है।लेकिन हरदा पुलिस कोई करवाई नही करती है।इसके कारण आये दिन घटनाएं हो रही है।ज्ञात रहे कि बीते दिनों मगरदा में भी मजदूरों से भरा पिकप वाहन पलटा था।इसके बाद भी पुलिस प्रशासन में कोई ठोस कदम नहीं उठा है।



