Uncategorized

दमोह में खाद नहीं मिलने पर किसानों ने किया हंगामा

दमोह में खाद नहीं मिलने पर किसानों ने किया हंगामा
बोनी के समय पर खाद नही मिलने से नाराज है किसान

https://youtu.be/wVw0uO2qpec?si=kSs8pJxGPaifx80J

विवेक सेन (दमोह) किसानों ने हाइवे पर बैठकर लगाया जाम अधिकारियों की समझाईश के बाद माने किसान किसानों को बुआई के लिए खाद की जरूरत है और किसान शनिवार को जबेरा मंडी खाद लेने पहुंचे और मंडी गोदाम के अधिकारियों का कहना था शनिवार रविवार को गोदाम बंद रखने का एमडी का आदेश है इसलिए सोमवार को खाद मिलेगा लेकिन किसान आज ही खाद वितरण करने की जिद पर अड़ गए और दर्जनों किसानों ने पहले मंडी के सामने हंगामा किया फिर दमोह जबलपुर हाईवे पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे जिसकी खबर लगते ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और जबेरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्तिथि को संभालते हुए किसानों को समझाइश देते हुए सड़क पर बैठे किसानों को हटवाया।

वही जबेरा तहसीलदार विवेक व्यास ने भी किसानों से बात की और किसानों को सोमवार से खाद वितरण करने की बात कर उन्हें मनाया जिसके वाद किसान मान गए और अपने अपने अपने घर लौट गए।

एच सी विश्वकर्मा जबेरा मंडी गोदाम प्रभारी का कहना है शनिवार को गौदाम बंद रखने और खाद वितरण नहीं करने के एमडी के आदेश है इसलिए आज खाद वितरण नहीं की गई खाद का पर्याप्त स्टॉक है सोमवार से वितरित किया जाएगा और सभी किसानों को खाद मिल जाएगा। जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान का कहना है खाद लेने जबेरा मंडी पहुंचे किसानों को खाद नहीं मिलने पर हंगामा करने की खवर मिली थी जिसके वाद पुलिस ने पहुंचकर किसानों को समझाया और किसान मान गए है।

जबेरा तहसीलदार विवेक व्यास का कहना किसानों द्वारा हंगामा करने जैसी कोई बात नही, आज किसानों को गोदाम बंद रखने की बजह से खाद नहीँ मिला था जिससे किसानों ने नाराजगी व्यक्त की थी किसानों से बात की गई तो किसान मान गए है और सोमवार से सभी किसानों को खाद वितरण किया जाएगा किसानों को कोई परेशानी ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

https://youtu.be/wVw0uO2qpec?si=kSs8pJxGPaifx80J

Related Articles

Back to top button