आगर मालवा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 8 लाख 30 हजार रुपए का माल बरामद,

आगर मालवा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 8 लाख 30 हजार रुपए का माल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
https://youtu.be/NfJQkvKVxds?si=usstm3na7k_Wu4k0
रहमान कुरैशी, आगर मालवा में मंदिर पार्किंग में खड़ी कार का कांच तोड़कर की गई लाखों की चोरी का
आगर मालवा के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर दर्शन करने आए उज्जैन के दर्शनार्थी की मंदिर पार्किंग में खड़ी कार का कांच तोड़कर की गई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 8 लाख 30 हजार रुपए का माल बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी सुसनेर देवनारायण यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशि उपाध्याय के नेतृत्व में नलखेड़ा पुलिस की टीम द्वारा मामले में सफलता हासिल की गई। घटना 13 अक्टूबर को थाना नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर परिसर में हुई थी, जिसकी शिकायत रौनक पिता दिनेश मिश्रा निवासी इंदिरा नगर उज्जैन ने करते हुए बताया था कि रात लगभग 9:30 बजे माता दर्शन करके लौटे तब ईदगाह पार्किंग में खड़ी उनकी कार का कांच टूटा हुआ था। कार में रखा पर्स एवं आभूषण की थैली चोरी हो गई थी। कार से चोरी किए गए सामान में नकद 4.5 लाख रुपए, बैंक चेकबुक, एटीएम और क्रेडिट कार्ड, सोने का रानी हार (71.498 ग्राम), सोने की ईयरिंग्स (कान के झुमके), पेंडेंट (5.555 ग्राम) शामिल थे। चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने अज्ञात चोर की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की तलाश के लिए विशेष जांच दल गठित किया।
जांच दल ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध हुलिए के आरोपी द्वारा इंदौर क्षेत्र में पूर्व में किए अपराध के तरीका वारदात के आधार पर संदिग्ध संदीप पिता पंचम सिंह घोरिया 38 साल सांसी निवासी गांधी नगर इंदौर से पूछताछ की गई। जिसके द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी से सोने का रानी हार, कान के झुमके, पैंडल, दो चैक बुक व घटना में उपयोग किए वाहन सहित अन्य सामान जब्त कर पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
___ ____ ___ ___



