Uncategorized

बैतूल में यात्रियों से भरी बस पलटी

बैतूल में यात्रियों से भरी बस पलटी हादसे के समय बस में 32 यात्री सवार थे।

https://youtu.be/XBJU979quhg?si=tzj0lP7nteTN4mL4

बैतूल में नागपुर से भोपाल जा रही निजी कंपनी की यात्री बस , बैतूल भोपाल हाइवे पर भौरा के पास पलट गई। इस हादसे में 28 यात्रियों को चोट आई है। घायलों का शाहपुर और जिला चिकित्सालय बैतूल में इलाज किया गया है ।

रात करीब ढाई बजे भोपाल ट्रेवल्स की बस भोपाल हाइवे पर भौरा के पास धपाड़ा जोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे के समय बस में 32 यात्री सवार थे।

बताया जा रहा है की मोडपर ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह झोंका खाकर पलट गई।इस हादसे में 20 यात्री घायल हुए है। जिनमें 20 को शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जबकि 8 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है जिस समय हादसा हुआ ।बस में सवार सभी यात्री गहरी नींद में सोए हुए थे। जोर की आवाज के साथ जब बस पलटी तो उन्हें झाड़ी का अहसास हुआ।

शाहपुर पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।फिलहाल बस की क्रेन की मदद से हाइवे से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

– — — — — —

Related Articles

Back to top button