11 लाख रूपयें के 18 हजार नशीले इंजेक्शन बरामद

कुख्यात नशे का सौदागर महेश को पुलिस ने दबोचा, 11 लाख रूपयें के 18 हजार नशीले इंजेक्शन बरामद
https://youtu.be/cKGs_UrU5-0?si=yfTBXiaxZCHn3_a-
जब लपुर में क्राइमब्रंाच और कोतवाली, गोहलपुर एवं रांझी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के कुख्यात नशे के सौदागर महेश विश्वकर्मा उर्फ महेश साहू को नशे के इंजेक्शन की बड़ी खेप के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11 लाख रूपयें कीमत के 18,000 नशीले इंजेक्शन जप्त किये है।
11 लाख के 18 हजार नशीले इंजेक्शन बरामद-
जबलपुर लालमाटी क्षेत्र में रहने वाला नशे का सौदागर महेश विश्वकर्मा उर्फ महेश साहू लम्बें समय से नशीले इंजेक्शन के अवैध धंधे में शामिल है। मुखबिर से सूचना मिली कि महेश ने शहर में नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप मंगाई है। क्राईम ब्रंाच के साथ कोतवाली, गोहलपुर एवं रांझी थाना पुलिस की संयुक्त टीम महेश को व्हीकल फैक्ट्री के खंडहर क्वार्टर से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 11 लाख रूपयें कीमत के 9 कार्टून में रखे 18,000 इंजेक्शन जब्त किए। जब्त नशीले इंजेक्शन बुप्रेनोरफिन हाइड्रोक्लोराइड कंपनी के हैं, जिन्हें गुजरात से मंगाकर जबलपुर सहित आस पास के जिलों में बेचने की तैयारी थी।

सौदागरों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी
महेश के नशे के कारोबारी नेटवर्क को कमजोर करने के लिये जबलपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। ,



