Uncategorized

मेंटरिंग एप एवं निपुण भारत अभियान के अंतर्गत उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया

तीनों विकासखंड के लगभग 60 सीएसी और बीएसी की उपस्थिति में निपुण भारत अभियान एवं मिशन अंकुर के लक्ष्य से सभी को अवगत कराया गया

मेंटरिंग एप एवं निपुण भारत अभियान के अंतर्गत उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया

छिंदवाड़ा से जिला ब्यूरो आकाश मंडराह की खबर

उमरेठ :-जन शिक्षा केंद्र परासिया जुन्नारदेव एवं तामिया के जन शिक्षक एवं बीएसी का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन विकासखंड स्रोत समन्वयक परासिया श्याम कुमार गुन्हारे की उपस्थिति में मॉडल स्कूल खिरसाडोह में किया गया। कार्यशाला में जन शिक्षक वीरेंद्र शर्मा, दुर्गेश पवार एवं राजेश धुर्वे के द्वारा मेंटर का कार्य किया गया। तीनों विकासखंड के लगभग 60 सीएसी और बीएसी की उपस्थिति में निपुण भारत अभियान एवं मिशन अंकुर के लक्ष्य से सभी को अवगत कराया गया­वही 2027 को लक्ष्य कर मापदंड पूरा करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। मेंटरिंग एप में आने वाली समस्या एवं उसका निदानात्मक उपचार पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्मुखीकरण कार्यशाला में परासिया बीएसी सोनिया सराठी,विनोद सोनी, वंदना राय तामिया बीएसी चंद्रशेखर कुशवाहा, जामई बीएसी रमेश प्रजापति के साथ सभी जन शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर मॉडल स्कूल के प्राचार्य देवी सिंह चोरिया का सुविधा प्रदान करन के लिये आभार प्रदर्शन किया गया।

Related Articles

Back to top button