Uncategorized

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को दी 15-15 लाख की मदद

  • पटाखा फैक्ट्री विस्फोट दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को दी 15-15 लाख की मदद

हरदा गत फरवरी माह में जिले के ग्राम बैरागढ़ में हुई पटाखा फैक्ट्री विस्फोट दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के पालन में 15-15 लाख रूपये की सहायता राशि उनके खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी गई है।

 

कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि एनजीटी के आदेश दिनांक 7 जनवरी 2025 के पालन में इस दुर्घटना में मृत प्रियांशु प्रजापति निवासी खेड़ी मोहल्ला, अनुज पिता शोभाराम कुचबंदिया निवासी टंकी मोहल्ला, आबिद खां निवासी मानपुरा मोहल्ला, अयाज खान निवासी ग्राम रहटाखुर्द, बानो बी निवासी खेड़ीपुरा मोहल्ला, प्रमिला बाई चौहान निवासी बैरागढ़, कैलाश परमार निवासी नागलवाड़ी सेगांव जिला खरगोन, जेबुन बी निवासी अम्बेडकर वार्ड, पियूष पुत्र संजय निवासी बैरागढ़ के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। कुल 9 मृतकों के परिजनों के खाते में राशि ट्रांसफर की गई है जबकि इससे पूर्व 4 अन्य मृतको श्री मुविन खान निवासी मानपुरा, श्री मुकेश बेलदार निवासी बैरागढ़, श्री रहीम पुत्र रोशन निवासी कड़ोला उबारी तथा उषा चंदेल निवासी बैरागढ़ के परिजनों को 15-15 लाख की मदद की जा चुकी है। इस तरह सभी 13 मृतकों के परिजनों को सहायता राशि का भुगतान कर दिया गया है।

बाइट01 आरके दोगने, विधायक हरदा

Related Articles

Back to top button