Uncategorized

भाजपा नेता के दामाद और भतीजे की मौत

उज्जैन में कायथा के पास हुए दर्दनाक हादसे मैं,भाजपा नेता के दामाद और भतीजे की मौत हो गई है।

उज्जैन में रविवार रात कायथा के पास बेकाबू एसयूवी पेड़ से टकरा गई। कार का इंजन 300 मीटर दूर जा गिरा। हादसे में मक्सी के भाजपा नेता और पूर्व जिला महामंत्री के दामाद-भतीजे की मौत हो गई, जबकि बेटा-बेटी घायल हैं। इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद शवों को निकालने के लिए कार को कटर से काटना पड़ा। कार सवार लोग शादी में शामिल होने के लिए नागदा से मक्सी की ओर आ रहे थे। ये सभी गाजियाबाद से आ रहे दामाद को रिसीव करने गए थे।
जानकारी के अनुसार हादसा मक्सी से भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री और वर्तमान में जिला कार्यकारिणी सदस्य रवि पांडे के परिजन के साथ हुआ है। पांडे के परिवार में मक्सी में 16 दिसंबर को शादी समारोह है। इसमें शामिल होने के लिए दामाद नीतेश भारद्वाज गाजियाबाद से आ रहे थे। नीतेश को नागदा जंक्शन पर रिसीव करने के लिए मक्सी से रवि पांडे के बेटे मयंक पांडे, बेटी वंशिका और भतीजा अटल एक्सयूवी कार से गए थे। नीतेश को लेने के बाद नागदा से रात करीब 12.30 बजे रवाना हुए थे।
रात करीब 1.30 बजे मक्सी से करीब 15 किमी पहले कायथा मोड़ पर कार बेकाबू होकर सड़क से उतर कर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का इंजन 300 मीटर दूर फिंका गया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि गाड़ी की स्पीड़ 100 से ऊपर की रही होगी। हादसे के कारण कार आगे से पूरी तरह चपटी हो गई। एयर बैग खुलने से कार चला रहे मयंक पांडे की जान तो बच गई, लेकिन फिलहाल हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं नीतेश की साइड का एयर बैग नहीं खुलने से नीतेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 16 साल के भतीजे अटल की भी मौके पर ही मौत हो गई। बेटी वंशिका भी गंभीर रूप से घायल है। कार को कटर से काटकर दो घंटे की मशक्कत के बाद नीतेश के शव को निकाला गया।

Related Articles

Back to top button