हैदराबाद लोकसभा चुनाव हार के बाद मंदिर पूजा करने बीजेपी नेता

हैदराबाद से ओवैसी के सामने बीजेपी से लोकसभा का चुनाव लड़ी बीजेपी नेता माधवी लता आज आगर मालवा जिले के नलखेड़ा पहुंची, जहाँ उन्होंने प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मन्दिर में माता के दर्शन पूजन किये, साथ ही मंदिर परिसर में 7 पंडितों की उपस्थिति में करीब 1 घण्टे से अधिक समय तक विशेष हवन अनुष्ठान किया।
देखिए मंदिर में विशेष पूजा अर्चना
https://youtu.be/faQwwMBl19Y?si=uwqP3YINZCzF3NO0
माधवी लता ने कहा कि मेरी तो शक्ति और हिम्मत और बढ़ गई है, इस देश मे ऐसे लोग भी है जो गलत जीत का त्योहार मना रहे है।
उन्होंने ओवैसी को लेकर इशारों इशारों में कहा की जिस दिन राजनेता मजहब की बातें छोड़कर प्रगति की बात करने लगेंगे तभी कोम का उद्धार होगा, ये सिर्फ कोम का गलत फायदा उठाकर एक प्रकार की भड़काऊ स्थिति लेकर आकर स्वयं का भला कर रहे है।
इस संस्था में कभी कभी छोटी मोटी गड़बड़ हो जाती है, भाजपा के नेता इसकी सही प्रकार से जांच पड़ताल करेंगे और सही न्याय दिलवाएंगे इसका हमे पूर्ण विश्वास है।



