खेल महाकुंभ के अनुरुप किक्रेट प्रतियोगिता का समापन हुआ

खेल महाकुंभ के अनुरुप किक्रेट प्रतियोगिता का समापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद टिमरनी द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम के अनुरुप खेलो भारत के माध्यम से नगर खेल महाकुंभ के अनुरुप किक्रेट प्रतियोगिता का समापन हुआ
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रोहित गौर ने बताया कि प्रतियोगिता विद्यार्थी स्तर पर आयोजित की गई ।मंगल बार को उत्कृष्ट विद्यालय एव संकल्प विद्यालय के बीच फाइनल मुक़ाबला खेला गया जिसमें उत्कृष्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया । संकल्प विद्यालय ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 8 ओवर में 53 रन बनाए । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्कृष्ट विद्यालय ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज कर ली ।

समापन के समय अतिथि के रूप में विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता राहुल जी सोमवंशी हरदा जिला संयोजक सुधन मानकर नगर उपाध्यक्ष अमित राव पलवे द्रारा परिचय प्राप्त किया गया ।कमेंटेटर के रूप में प्रवीण जी एव स्कोरर के रूप में अरविंद गुर्जर मौजूद रहे । अंपायर के रूप में आदित्य नायर सागर कौशल सतीश राजपूत ने सहयोग किया ।इस अवसर पर अतुल लोवंशी मंथन जैन कृष्णा कौशल पृथ्वीराज अभिजीत रोहन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



