Uncategorized

MP: सिंधिया स्कूल के छात्र ने बनाया अनोखा Drone

MP: सिंधिया स्कूल के छात्र ने बनाया अनोखा Drone, छात्र ने बनाया मानव सहित उड़ने वाला ड्रोन, ज्योतिरादित्य सिंधिया और इसरो CEO भी हैं छात्र मेधांश के फैन. छात्र ने इस ड्रोन को एमएलडीटी 01 नाम दिया है.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रियासत कालीन और देश के प्रतिष्ठित सिंधिया स्कूल के एक छात्र ने ऐसा ड्रोन बनाया है, जिसमें एक व्यक्ति भी बैठकर उड़ सकता है.

 

मेधांश त्रिवेदी नाम के इस होनहार छात्र ने तीन महीने की कड़ी मशक्कत और करीब साढ़े तीन लाख रुपए की लागत से इस ड्रोन को तैयार किया है.छात्र ने इस ड्रोन को एमएलडीटी 01 नाम दिया है. छात्र का कहना है कि उसे चीन के ड्रोन देखने के बाद कुछ अलग करने की प्रेरणा मिली और इस पूरी तैयारी में उनके शिक्षक मनोज मिश्रा ने मोटिवेशन के साथ तकनीकी रूप से भी मदद की है.

Related Articles

Back to top button