चांवलपानी में धान खरीदी केंद्र की शुरुआत, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने धान खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ
तामिया। छिंदवाड़ा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महापर्व शुरू हो गया है. इसी सिलसिले में चांवलपानी में भी धान खरीदी की शुरुआत हुई. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना के बाद तौल कांटे में पुष्प चढ़ाकर धान तौल का शुभारंभ किया
चांवलपानी में धान खरीदी केंद्र की शुरुआत, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने धान खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ
तामिया। छिंदवाड़ा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महापर्व शुरू हो गया है. इसी सिलसिले में चांवलपानी में भी धान खरीदी की शुरुआत हुई. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना के बाद तौल कांटे में पुष्प चढ़ाकर धान तौल का शुभारंभ किया.
इसके बाद किसानों एवं जनप्रतिनिधियों का तिलक लगाकर एवं प्रसाद वितरण कर स्वागत किया गया। इस खास मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों में पूर्व ब्लॉक मंडल अध्यक्ष (भाजपा) श्री बालकदास चौहान, मंडल उपाध्यक्ष श्री नितिन सराठे, जनपद सदस्य तामिया श्री देवी प्रसाद पटेल एवं देवीसिंह उईके, मंडल अध्यक्ष (कांग्रेस) श्री उमराव शाह ऊईके, पूर्व समिति अध्यक्ष श्री हरिओम चौकसे, श्री राजकुमार चौकसे, श्री दौलत पटेल, श्री बेनीसिंह पटेल, श्री कुलदीप पटेल, श्री कमलभान शाह उईके, श्री राकेश साहू, समिति प्रबंधक श्री विनोद शर्मा, ऑपरेटर श्री टीकाराम पटेल, केंद्र प्रभारी श्री विनोद नागवंशी, समिति सर्वेयर श्री कमलेश यादव, श्री खेमकरण उईके, श्री उत्तम नीखरा, किसान एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
*धान खरीदी केंद्र पर कैसे इंतजाम?*
धान खरीदी केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र से खरीदी होगी, नमी मापक यंत्र, छानना, त्रिपाल, किसानों को उपार्जन से संबंधित समस्याओं के लिए उपार्जन सहायता केंद्र (हेल्प डेस्क) बनाया गया है। इसके अलावा धान खरीदी केंद्र पर डेटा एंट्री के लिए उपार्जन कक्ष बनाया गया है जिसमें कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, जेनरेटर भी लगाए गए हैं. बायोमेट्रिक मशीन, बारदानों की व्यवस्था, सीसीटीवी का इंस्टॉलेशन, पूरे कैंपस को जालीदार फैंसिंग से कवर किया गया है, किसानों के लिए बैठक व्यवस्था, पीने के पानी और शौचालय जैसी सुविधाएं भी किसानों की सुविधा के लिए सुनिश्चित की गई हैं. किसान अपनी सहायता के अनुसार स्लॉट बुकिंग करके समर्थन मूल्य पर धान बेच सकेंगे, इस बार प्रदेश में 2300 रूपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर किसानों से धान लिया जाएगा.



