Uncategorized

मानवता फिर शर्मसार, सड़क पर तड़पते रहे प्रसूता और शिशु

बैतुल में जिला अस्पताल में मानवता फिर शर्मसार, सड़क पर तड़पते रहे प्रसूता और शिशु

अस्पताल छोड़कर भागा एम्बुलेंस चालक, गार्ड और वार्ड बॉय भी लेते रहे नींद
बैतूल जिला अस्पताल का वीडियो देखिए
https://youtu.be/EBf1vth94K0?si=Wwa2kVXPWM2OHo9J
सरकारी जिला अस्पताल में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई है।

रात्रि 2 बजे प्रसूता और नवजात शिशु को एम्बुलेंस चालक सड़क पर ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ तो अस्पताल के गार्ड और वार्ड बाय सोते रहे। करीब आधे घंटे प्रसूता और शिशु सड़क पर पड़े रहे। इसके बाद लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।

दरअसल चिचोली से एक नवजात और प्रसूता मीना सुरजाय पति विजय सुरजाय निवासी माडंवदा चिरापाटला को बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर किया था।

कि प्रसूता की हालत गंभीर होने के बावजूद वह सड़क पर पड़ी रही। वहीं नवजात बच्चा भी तड़पता रहा पर किसी भी अस्पताल स्टाफ या सिक्योरिटी गार्ड की निगाह उन पर नहीं पड़ी। लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने प्रसूता को बमुश्किल उठाकर वार्ड में लेकर पहुंचे और शिशु को एसएनसीयू में भर्ती किया गया। शिशु और प्रसूता दोनों का उपचार चल रहा है ।

Related Articles

Back to top button