कार और ट्राले की भिड़ंत, 3 लोगों की मौके

कार और ट्राले की भिड़ंत, 3 लोगों की मौक
देवास के सतवास बाइजगवाड़ा के समीप फतेहसिंह बाबा के पास कार और ट्राले की भिड़ंत, 3 लोगों की मौके पर मौत
सतवास-बाइजगवाड़ा मार्ग पर फतेहसिंह बाबा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ।जिसमे कार और ट्राले की टक्कर में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में संतोष पिता अमर सिंह वास्केल निवासी इंदौर, कमलेश कुमावत निवासी इन्दौर व एक महिला सहित तीनों की मौके पर मौत हो गई।
घटना का वीडियो देखिए,
https://youtu.be/C-9ptOkFaRE
जानकारी के अनुसार, ट्राले और और कार की आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के कारण मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है



