Uncategorized

राजगढ़ में सड़क हादसा में 13 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत  कलेक्टर  हर्ष दीक्षित ने पुष्टि की है। हादसे में 30 लोग घायल भी हो गए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। हादसे में मरने वाले सभी लोग राजस्थान के झालावाड़ जिले के रहने वाले हैं।

देखिए पूरी खबर

https://youtu.be/uWRTnryPIes?si=1KmkLz9OzWjZU9kX

हादसा बीती रात राजगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर पीपलोदी के पास हुआ है। बतादे कि राजस्थान के झालावाड़ जिले के मोतीपुरा से ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक बारात राजगढ़ के कुमालपुर आ रही थी। तभी पीपलोदी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। इसमें करीब  45 लोग सवार थे।

इस घटना की सूचना होते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कलेक्टर एस पी भी मौके पर पहुंचे। और इस ट्रैक्टर ट्राली को सीधा करवाया जीसके बाद में घायलों को जिला अस्पताल राजगढ़ लाया  गया।

Related Articles

Back to top button