अन्य राज्यअपराध

मणिपुर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या,

थौबल के लेंगोल पहाड़ी इलाके में सोमवार शाम को 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 11 लोग घायल हुए हैं

मणिपुर _ नए साल के पहले ही दिन एक बार फिर हिंसा हुई। यहां थौबल के लेंगोल पहाड़ी इलाके में सोमवार शाम को 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 11 लोग घायल हुए हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मारे गए लोगों की संख्या 4 बताई गई है। स्थानीय लोगों ने हमलावरों की तीन गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि हमलावर लिलोंग चिंगजाओ इलाके में जबरन वसूली के लिए आए थे, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। स्थानीय लोगों ने हमलावरों को खदेड़ा, लेकिन बदमाशों ने भागते समय फायरिंग कर दी।

आरोपियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मारे गए लोग पंगाल (मुस्लिम) बताए गए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। उनमें से कुछ की हालत गंभीर है। घटना के बाद टलाके में तनात है।

Related Articles

Back to top button