छत्तीसगढ़

खंडवा में मशाल जुलूस के दौरान आग भभकने से 30 से ज्यादा लोग झुलस गए।

  • खंडवा ,(सन्दीप जोशी) मशाल जुलूस के दौरान आग भभकने से 30 से ज्यादा लोग झुलस गए। घटना गुरुवार देर रात की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। आग भड़कने से भगदड़ के हालात बन गए। वीडियो में दिख रहा है कि लोग तेजी से भाग रहे हैं।

इस घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। इधर, जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए।

खंडवा एसपी मनोज राय ने बताया- एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम था। कार्यक्रम घंटाघर पर जब समाप्त हो रहा था, तब मशाल रखते समय कुछ मशाल उल्टी हो गई, जिसके कारण उसमें जो बुरादा और तेल था, उससे आसपास की मशालें भभक गई। इससे वहां घेरा बनाकर खड़े लोग झुलस गए। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। लोगों के चेहरे और हाथ झुलसे हैं। 30 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से 12 लोगों को भर्ती किया गया है। बाकी को प्राथमिक
ईलाज के बाद घर भेज दिया गया।-

Related Articles

Back to top button