मध्य प्रदेश भाजपा ने सीहोर में बैठक की

बीजेपी की बैठक में भाग लेने सीहोर पहुंचे बजरंग दल के पूर्व अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने कहा, ‘रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण अस्वीकार कर देना यह विनाश काले विपरीत बुद्धि के अलावा मैं क्या कह सकता हूं। अपने अतीत के प्रायश्चित करने का बहुत अच्छा मौका कांग्रेस के पास था। लेकिन, कांग्रेस ने गंवा दिया।
पवैया ने कहा, पूरे भारत में उल्लास की घड़ियां हैं। भाजपा ने राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन में संघर्ष में कदम से कदम मिलाकर साथ दिया। हमारे लिए यह महत्वपूर्ण घड़ियां हैं। राम दीपावली कैसे मनाई जाए इसके लिए परिवार बैठकर विचार करता है। मुझे लगता है कि आज हम लोग इस पर व्यापक बातचीत करने वाले हैं। लोकसभा चुनाव मुहाने पर है इसलिए स्वाभाविक है कि उसे पर चर्चा होगी। बता दें, पवैया राम जन्मभूमि आंदोलन का प्रमुख चेहरा थे। तब वे बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।
वही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मीडिया से चर्चा की,
#WATCH | Sehore: Former Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan says, "Madhya Pradesh has retained its position in Swachh Survekshan… Indore has retained its position at the top in cleanliness, for the seventh time… I congratulate all the people of the state for these… pic.twitter.com/ILK978U5fs
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) January 11, 2024



