अन्य राज्यमध्यप्रदेशवीडियोस्टोरी

घर पर झंडा लगाने के बाद हुआ विवाद,

घर पर झंडा लगाने के बाद हुआ विवाद,

झाबुआ के मोर गांव में घरों पर लगे राम भगवान की तस्वीर वाले झंडे जला दिए गए। बुधवार सुबह लोग घरों से बाहर निकले तो जगह-जगह अधजले झंडे पड़े मिले। इसके बाद गांव के लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी पंचायत भवन पहुंच गए। सूचना मिलने पर एसडीओपी पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचे। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मोर गांव में राम महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत मंदिर, पंचायत भवन और घरों पर झंडे लगाए गए थे।

Related Articles

Back to top button