अन्य राज्यछत्तीसगढ़स्टोरी
शहडोल में रेत माफिया ने पुलिस पर हमला।
शहडोल में रेत माफिया ने पुलिस पर हमला कर दिया। टीआई और एक आरक्षक घायल हुए हैं। मौके से दो आरोपी पकड़े गए हैं। घाट पर ट्रैक्टर छुड़ा ले जाने के बाद पुलिस माफिया के घर दबिश देने गई थी। यहां पूरा परिवार पुलिसकर्मियों पर टूट पड़ा। आरोपियों ने पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की धमकी भी दी थी।
मामला शनिवार का है। शाम करीब 7 बजे खैरहा थाना पुलिस मझियार नदी के घाट पर अवैध रेत खनन कर रहे दबंगों को पकड़ने पहुंची। टीम में थाना प्रभारी दिलीप सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी थे। उन्होंने रेत से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए। संख्या में ज्यादा होने की वजह से दबंगों ने पुलिस से गालीगलौज करते हुए ट्रैक्टर छीन लिए और भाग निकले। इसके बाद तीनों पुलिसकर्मी थाने पहुंचे और मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी।



