अन्य राज्यछत्तीसगढ़मध्यप्रदेशवीडियो

मकान में LPG सिलेंडर ब्लास्ट

मंदसौर में शुक्रवार सुबह एक मकान में LPG सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। उसका पति गंभीर रूप से घायल है।

मंदसौर में शुक्रवार सुबह एक मकान में LPG सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। उसका पति गंभीर रूप से घायल है।

हादसा शहर के संजीत नाका के पास राजीव कॉलोनी में हुआ। यहां रहने वाली पुष्पा बाई (32) ने सुबह चाय बनाने के लिए गैस चूल्हे का बर्नर ऑन किया, तभी धमाका हो गया। ब्लास्ट के बाद आग का गोला उठा। इससे पुष्पा बुरी तरह झुलस गई। उसका पति राजेश पोरवाल (35) भी घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पुष्पा को मृत घोषित कर दिया गया। राजेश की हालत नाजुक बनी हुई है।

वाईडी नगर थाने के टीआई संदीप मंगोलिया ने बताया, ‘धमाके से घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मलबे में पति राजेश पोरवाल और पत्नी पुष्पाबाई दब गई थीं। पुलिस ने मलबा हटाकर दोनों को अस्पताल भेजा। रास्ते में पुष्पाबाई मौत हो गयी

Related Articles

Back to top button