अन्य राज्यमध्यप्रदेशराजनीतिवीडियो

अस्पताल चौराहे में मारपीट का वीडियो जमकर वायरल

रीवा_ एजेंसी गणतंत्र दिवस के दिन रीवा शहर के अस्पताल चौराहे में मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। घटना उस वक्त की है जब रोड क्रॉस कर रहे एक मासूम बच्चे के पैर पर ऑटो चालक ने गाड़ी का पहिया चढ़ा दिया। जिसके बाद बच्चे के परिजनों ने वहीं पर ऑटो चालक को पकड़कर उसकी बेदम पिटाई कर दी। मारपीट का पूरा वीडियो कैमरे में कैद हो गया। पूरी घटना 26 जनवरी यानी आज की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जहां एक ओर शहर में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा था वहीं दूसरी ओर बीच शहर में ऑटो चालक के साथ जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । पूरे घटनाक्रम के दौरान यातायात पुलिस नदारद दिखी

Related Articles

Back to top button