मिड डे मील खाने के बाद 61 बच्चों को फूड पॉइजनिंग

रीवा के एक स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद 61 बच्चों को फूड पॉइजनिंग हो गई। बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर विशेष भोजन में पूरी-सब्जी और लड्डू खाया था। इसे खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों को सिविल हॉस्पिटल सिरमौर में भर्ती कराया गया है।
मामला जिले के सिरमौर के ग्राम पंचायत पड़री का है। सिरमौर एसडीओपी उमेश प्रजापति ने बताया कि मिड डे मील में बने खाने के सैंपल लिए गए हैं। इसे जांच के लिए भी भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगा, उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
वही आलोट में बच्चों को परोसी खीर में कीड़े रतलाम जिले के आलोट में गणतंत्र दिवस पर मिड डे मील में बच्चों की परोसी जाने वाली खीर में कीड़े नजर आए। बच्चों ने इसका विरोध और शिकायत की, तब खीर को बदला गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बाल्टी में रखी खीर का वीडियो बना लिया है। पूरा मामला ग्राम थूरिया का है। ग्रामीणों ने मध्याह्न भोजन संचालक की शिकायत सीएम हेल्पलाइन 181 पर कर दी। इधर, मिड डे मील संचालक ने इसे किसी की साजिश बताया



