फैक्ट्री में आगजनी, कपास व मशीने में नुकसान

रतलाम जिले के ग्राम सरवन की एक जिनिंग फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि शॉट सर्किट से आग लगी है। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है लेकिन फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का कपास व मशीने जल गई है
आग ग्राम पुनियाखेड़ी मार्ग स्थित सरवन निवासी सुनील माहेश्वरी की जिनिग फैक्ट्री में लगी। देखते ही आग की चिंगारी फैलती गई और अंदर रखे कपास व मशीनों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों के कारण क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग का धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। फैक्ट्री के आसपास रहने वालों लोगों ने घटना की सूचना पुलिस थाना सरवन को दी। थाना प्रभारी नीलम चोंगड बल के साथ पहुंची। थाना प्रभारी ने आग की सूचना रतलाम पुलिस कंट्रोल को दी। आग बुझाने के लिए सैलाना, रतलाम और जावरा की फायर लॉरी भेजी गई। करीब 2 बजे आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण करीब 20 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है



