मध्यप्रदेशराजनीति

बैठक में गुटवाजी को लेकर कांग्रेस की नेता रो पड़ी

बैठक में गुटवाजी को लेकर कांग्रेस की नेता रो पड़ी

खंडवा जिले की पंधाना सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी कांग्रेस नेत्री रो पड़ी। कांग्रेस की मीटिंग में बोलते-बोलते उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने अपनी हार के लिए पार्टी के ही कुछ लोगों को जिम्मेदार बताया। गुटबाजी का आरोप भी लगाया।

दरअसल, शुक्रवार को खंडवा संसदीय क्षेत्र के लिए चुनाव प्रभारी बनाए गए मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर और हरदा विधायक आर के दोगने पंधाना में कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। यहां कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का मौका दिया जा रहा था। इसी दौरान पंधाना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रही रूपाली बारे का दर्द भी छलक पड़ा,

रूपाली बोलीं- टिकट मिलने के बाद कटवाने भोपाल गए थे लोग

लोकसभा प्रभारी के सामने रुपाली ने रोते हुए कहा कि तुम्हारी दगाबाजी से नहीं बल्कि हम किस्मत से हारे हैं। हम लोग परिवार की बात करते हैं। यहां बैठे कई लोग ऐसे हैं जो मेरे परिवार को बर्बाद करना चाहते हैं ताकि वो लोग टिकट की दौड़ में आ जाए।

मेरे पिता ने जनता के लिए काम किया था, इसलिए जनता हमारे परिवार को चाहती हैं। मेरा टिकट होने के बाद भी कुछ लोग भोपाल गए और टिकट कटवाने का प्रयास किया

Related Articles

Back to top button