अन्य राज्यअपराधछत्तीसगढ़मध्यप्रदेश
अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या की

सागर _ पुलिस ने हत्या के आरोप में एक महिला और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। महिला ने प्रेमी को जंगल में मिलने बुलाया और पेट में चाकू घोंपकर मार डाला। कमर से पत्थरों से भरा बोरा बांधकर शव तालाब में फेंक दिया।
महिला शादीशुदा है। उसके अवैध संबंध का पता पति को लग गया था। गांव में भी बात फैल गई थी, इसलिए उसने प्रेमी को ठिकाने लगाने के लिए साजिश रची। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। मामला जिले के पिडरुआ गांव का है। यहां 12 जनवरी की शाम सागौरिया रोड स्थित तालाब में तुलसीराम प्रजापति (30) का शव मिला था। पुलिस के मुताबिक जब शव बरामद किया
गया तो पेट से आंतें बाहर निकली हुई थीं। गले
को भी बुरी तरह काटा गया था। कमर में रस्सी
बंधी हुई थी



