अन्य राज्य

शेरगढ़ कस्बे में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 139 व श्री रामलीला वार्षिक महोत्सव का हुआ आगाज

शेरगढ़ कस्बे में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 139 व श् रामलीला वार्षिक महोत्सव का हुआ आगाज

 

मथुरा/ शेरगढ़ /में स्थित प्राचीन गोपीनाथ महाराज जी के मंदिर से हनुमान जी की कपि ध्वज की सवारी निकाली गई इस संदर्भ में रामलीला कमेटी अध्यक्ष पंडित मेघश्याम तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी हमारे कस्बा शेरगढ़ में 139 वे श्री रामलीला वार्षिक महोत्सव शुरू हो चुका है इसी उपलक्ष्य में आज कपिध्वज की सवारी कस्बे के मेन बाजार में होते हुए पटेल चौक पहुंची वहां से वापस रामलीला ग्राउंड में पहुंची वहां पर गणेश जी की पूजा सभी कमेटी के पदाधिकारी के द्वारा झंडा पूजन कराया गया इस मौके हमारे साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंडित महेश चंद्र शर्मा, अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष बांकेलाल गर्ग , पंडित हरिश्चंद्र शर्मा, मुरारी लाल तिवारी, हंसराज शर्मा, पंडित सुरेश चंद्र शर्मा, डोरी लाल व्यास , कपिल प्रताप मवई, मेला कमेटी अध्यक्ष मोनू उपाध्याय, आदि कस्बे की जनता जनार्दन व रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारी गण व हमारी इस रामलीला के सभी स्थानीय कलाकार मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button