अन्य राज्यमध्यप्रदेशवीडियो
नर्मदा जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

नर्मदापुरम _ मां नर्मदा प्रकट उत्सव पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित मां नर्मदा के सेठानी घाट नर्मदा पुरम में निर्झरणी महोत्सव में राष्ट्रीय कबीर लोक भजन गायक संत देवराज नागर एवं साथियों द्वारा मालवा लोक शैली में लोक गायन की शानदार प्रस्तुति दी गई। सर्वप्रथम आयोजन काशुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष ने संत देवराज नागर एवं साथी कलाकारों को गुलदस्ते भेंट कर सम्मान किया। आयोजन मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित किया गया एवं संचालन उद्घोषक सामान्य सुनील वाजपेई ने किया। मां नर्मदा की पूजा के साथ दीप प्रज्वलित कर आयोजन की शुरुआत की गईएवं संत देवराज नागर द्वारा गणेश वंदना मां नर्मदा की वंदना संतो के आशीर्वचन एवं कबीर के राम पर भजनों की प्रस्तुति दी गई।



