Uncategorized

हरदा में सौगान की तस्करी का बड़ा मामला उजागर, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में लाखों की लकड़ी जब्त

हरदा में सौगान की तस्करी का बड़ा मामला उजागर, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में लाखों की लकड़ी जब्त

हरदा। जिले में सौगान (सागौन) की लकड़ी की अवैध तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस और वन विभाग की वनराज टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक को पकड़ा गया है, जिसमें लाखों रुपए मूल्य की सौगान की लकड़ी भरी हुई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि हरदा क्षेत्र से लकड़ी की बड़ी खेप राजस्थान भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस और वन विभाग की टीम ने संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक में भारी मात्रा में सौगान की लकड़ी पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत लाखों में बताई जा रही है।

टीम ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लकड़ी का परिवहन बिना किसी वैध दस्तावेज के किया जा रहा था।

खबरों को देखिए

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

गौरतलब है कि सौगान की लकड़ी की अवैध कटाई और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button