Uncategorized

MP के मऊगंज में दो गुटों में विवाद, पुलिस टीम पर हमला, दो की मौत

मऊगंज :- दो गुटों के विवाद को सुलझने गई पुलिस पर ग्रामीण आदिवासियों ने हमला कर दिया गया और बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा गया। इस घटना में जहां एक युवक सहित ASI की मौत हो गई है वहीं कई पुलिसकर्मी घायल हुए है। तहसीलदार सहित एक अन्य ASI की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें इलाज के उपचार के लिए संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में एडमिट कराया ,मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जिला मुख्यालय सहित रीवा जिले का पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा SAF से अतिरिक्त बल भेजा गया है। प्रभारी आईजी रीवा रेंज सहित कलेक्टर, एसपी, एएसपी और आला अफसर तैनात है। स्थिति को देखते हुए गांव में धारा 163 लगा दी गई है। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। फिलहाल स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मी और तहसीलदार का हाल चाल जाना।

Related Articles

Back to top button