पुलिस टीम ने एक और लुटेरी गैंग का पर्दाफाश,

हरदा पुलिस टीम ने एक और लुटेरी गैंग का पर्दाफाश किया। गैंग का एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अन्य दो आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
ये गैंग लोगो के कपड़ों पर गंदा सामान फेंककर उसको गुमराह कर लुटते थे। इसके पहले भी ये लोग ट्रेन सहित अन्य शहरों में लुट की वारदात कर चुके है। फिलहाल हरदा पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश कर एक आरोपी को महाराष्ट्र से पकड़कर हरदा ले आई।
दिनांक 01.02.2025 को दोपहर करीब 02.00 बजे फरियादी रामभरोस विश्वकर्मा निवासी अबगाँवकलाँ बस स्टैण्ड के पास स्टेट बैंक से रुपये निकालने गये थे ।जहां चेक के माध्यम से 100000/- (एक लाख) रुपये निकाले थे। जो फरियादी ने अपने पास रखे एक काले रंग के छोटे बैग में रख लिये थे जिसमें पहले से 10000/- (दस हजार) रुपये रखे थे। फिर फरियादी अबगांव जाने के लिये बस पकडने हेतु राजस्थान मिष्ठान भंडार इंदौर रोड हरदा खड़ा था। पुलिस कंट्रोल रूम में हरदा एसडीओपी अर्चना शर्मा और टी आई प्रहलाद मर्सकोले ने पूरे मामले का खुलासा किया




