Uncategorized

दमोह सांसद ने की केंद्रीय रेल मंत्री जी से मुलाकात

दमोह सांसद ने की केंद्रीय रेल मंत्री जी से मुलाकात

दमोह राहुल सिंह लोधी जी आज दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय रेल मंत्री माननीय श्री अश्विनी वैष्णव जी से शिष्टाचार भेंट कर दमोह से नागपुर तक रेल सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में अवगत कराया एवं कोरोना काल के समय बंद हुई विभिन्न ट्रेनों के स्टापेज के संबंध में आग्रह किया ।

दमोह संसदीय क्षेत्र को जिला – दमोह, सागर एवं छतरपुर की विधानसभाओं को मिलाकर बनाया गया है जिसमें लगभग 2500 ग्राम सम्मिलित है, इन सभी ग्रामों के लोगों को इलाज कराने के लिए नागपुर जाना पड़ता हैं परन्तु नागपुर जाने के लिए दमोह से एक भी एक्सप्रेस व सुपर फास्ट ट्रेन उपलब्ध नहीं है।

अतः मरीजों के इलाज की सुविधा को एवं अन्य साधारण यात्रियों की यात्रा सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए दमोह से नागपुर के लिए एक सुपर फास्ट ट्रेन चलाये जाने के लिए आग्रह किया ।

Related Articles

Back to top button