Uncategorized

कटनी :- बारातियों से बड़ी बस पलटी बड़ा हादसा टला घायलों को अस्पताल में भर्ती किया,

बारातियों से बड़ी बस पलटी बड़ा हादसा टला घायलों को अस्पताल में भर्ती किया,

https://youtu.be/s6SlES_AHTc?si=X8KirJkxjwV304DW

(कटनी ) बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी सभी घायलों जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया , ट्रेवल्स की एक बस क्रमांक MP20ZL 7773 रोड पर पलटी हुई थी घायल सड़क पर लेटे हुए थे।


कुठला पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया क्रेन के माध्यम से बस को एक साइड करवाया गया है ताकि आम रास्ता बाधित न हो। यह मैरिज पार्टी की बस थी जो कैमूर से कटंगी की ओर जा रही थी और रास्ते में ड्राइवर और क्लीनर के बीच में किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसकी वजह से ड्राइवर का ध्यान भटका और बस के अनियंत्रित हो जाने की वजह से करीब 3.30 बजे यह हादसा हुआ। बस में करीब 50 से 60 लोग सवार थे जिसमें से करीब 30 लोगों को चोट आई हैं 5-6लोग ऐसे हैं जिनको गंभीर चोट आई है ड्राइवर मौके से फरार हो गया। प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जा रहा है।

इनपुट :- अशोक वर्मा कटनी

Related Articles

Back to top button