Uncategorized
भारी बारिश के कारण स्कूल अवकाश घोषित

हरदा _जिले में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण 3 अगस्त शनिवार को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों और आंगनबाड़ियों का अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए होगा। शिक्षक और स्कूल स्टॉफ निर्धारित ड्यूटी समय पर उपस्थित रहेंगे। प्रभारी डीईओ बलवंत पटेल ने बताया कि पूर्व से निर्धारित परीक्षाऐं यथावत समय-सारणी अनुसार संचालित होगी।
नदी नालों से दूर रहने की सलाह जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में भारी बारिश से बच्चों को किसी तरह की समस्या ना हो , कोई भी व्यक्ति ने नदी, नली के पास में ना जाएं अधिक पानी वाले स्थान से दूर रहें अभिभावक भी अपने बच्चों का ध्यान रखें।



