भोपाल :-सतना के रिपोर्टर सजल कुमार रजक हुए सम्मानित

भोपाल माखनलाल विश्वविद्यालय में आयोजित ट्रेनिंग एव सम्मान समारोह में सतना के सजल कुमार रजक हुए सम्मानित
भोपाल :- माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय मे आयोजित ट्रेनिंग और सम्मान समारोह मे TV27 NEWS भोपाल के द्वारा पूरे मध्यप्रदेश के रिपोर्टरो में उत्कृष्ट कार्य करने पर सतना से संवाददाता सजल कुमार रजक को चुना गया और “सक्रिय पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान और बड़े जुनून के साथ किए गए शानदार काम” के लिए मंच पर आमंत्रित करते हुए स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई
वही विश्वविद्यालय के प्रोफेसर द्वारा भी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया,इस अवसर पर MCU के कुलपति श्री K.G SURESH सर ने अपना आशीर्वाद दिया साथ ही संस्थान के MD S.N मालवीय व संस्थान के वाइस प्रेसीडेंट उमेश गुप्ता , बीजेपी मीडिया प्रभारी मध्यप्रदेश आशीष अग्रवाल और आदित्य मिश्रा शामिल हुए साथ मे एंकर विधिशा बडखेलवार मुस्कान जायसवाल और फहीम शेख और पूरे मध्यप्रदेश की टीम उपस्थित थी।



