Uncategorized

युवती को गांजा की तस्करी करते पुलिस ने गिरफ्तार किया

युवती को जीआरपी ने पौने 3 लाख रूपयें का 2 किलो 600 ग्राम गांजा की तस्करी करते दबोचा

शक्ल और सूरत से शिक्षित और सभ्य नजर आने वाली युवतियों के ट्रेन में लग्गेज के साथ सफर करने पर भला कोई उनके अपराध में शािमल होने पर शक कर सकता है।

https://youtu.be/JGbatEDcO7I?si=A1kGzOTBsfRTChCQ

जबलपुर जीआरपी ने एक ऐसी ही युवती को गांजा की तस्करी के आरोप में दबोचा है,जो बोलचाल और चाल ढ़ाल में शिक्षित एवं सभ्य नजर आ रही थी। जी हॉ मूलतः नागपुर की रहने वाली और जबलपुर में कोठारी हॉस्पिटल के पास मदन महल थाना सीमा में किराए से रहने वाली 23 वर्षीय युवती को जीआरपी ने रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 से दबोचा है।
गांजे के अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में दबोची गई युवती ने पुलिस को चकमा देने के इरादे से हाथ में ट्रॉली सूटकेस के साथ सफर करने का ढ़ोग किया और सूटकेस में 13 पैकिटों में 13 किलो 600 ग्राम गाजा के साथ पकड़ी गई।

युवती के कब्जे से जप्त गांजे की कीमत करीब 2 लाख 60 हजार रूपयें है। युवती को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उससे गांजा लाने और स्थानीय स्तर पर बेचने की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button