सिंगरौली में बोरवेल में गिरने से 3 साल सौम्या के मौत की

बोरवेल गिरने से 3 साल मासूम की मौत
(शीश कांत कुशवाहा)मध्यप्रदेश के सिंगरौली में सोमवार को 3 साल की मासूम 100 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। जिला प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीम ने महज साढ़े चार घंटे में उसे बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सोमवार को ही उसका तीसरा जन्मदिन भी था। अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
https://youtu.be/OROujxBFlwk
साढ़े चार घंटे तक बिना रूके चले इस ऑपरेशन के बाद बच्ची को बाहर निकालकर प्रशासन की टीम ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उसे बैढ़न के सरकारी अस्पताल रवाना किया। रात करीब 11.30 बजे बैढ़न सीएमएचओ डॉ. निखिल जैन ने सौम्या के मौत की पुष्टि की। फेफड़े में काफी पानी भर गया था। बोरवेल में पहले से ही पानी होने और बारिश का पानी भी बोरवेल में जाने के कारण सौम्या जब उसमें गिरी तो उसकी मौत कुछ ही समय में हो गई होगी।



