Uncategorized

कांजीपुरा में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक के साथ मिलकर सुरजना के पौधे लगाए

राष्ट्रीय कबीर लोक गायक संत श्री देवराज जी नागर ने आज शा उ मा वि कांजीपुरा में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक के साथ मिलकर सुरजना के पौधे लगाए 

 

गुरूपूर्णिमा पर्व पर संत श्री देवराज नागर ने हायर सेकेंडरी स्कूल कांजीपुरा तहसिल खातेगाँव जिला देवास में छात्र एवं छात्राओं के साथ किया पौधारोपण एवं गुरु पूर्णिमा का महत्व समझाते हुए बताया कि मां बच्चों को जन्म देती है परंतु बालक पूर्ण नहीं होता उसके जीवन में जब गुरु मिलता है तब ही वह पूर्ण हो पाता है । बालक एवं बालिकाओं ने बहुत ही उत्साह एवं उत्सुकता के साथ संत श्री के मार्गदर्शन को सुना ।
सहजन के पौधे की क्या उपयोगिता है और जीवन में वह कितना उपयोगी पौधा होता है यह बताया कि इस पौधे के द्वारा कई बीमारियों से बचा जा सकता है स्कूल प्रांगण में यह पौधा लगेगा तो ये कई लोगों के लिए उपयोगी होगा।

हमारे स्कूल के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी स्कूल प्राचार्य हुकम चंद जी डुलगज साहब ने संत श्री देवराज नागर जी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। निश्चित रूप से आपके आने से हमें और हमारे बच्चों में आप ऊर्जा भर देते हैं ।और उन्हें एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है

Related Articles

Back to top button