Uncategorized

कलेक्टर की पाठशाला,स्कूल चले अभियान”

हरदा _कलेक्टर ने सरकारी स्कूल में विद्यार्थी अपना सामान्य ज्ञान भी बढ़ाएं स्कूल चले अभियान” के तहत 18 से 20 जून तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं

कलेक्टर की पाठशाला Live in हरदा आदित्य सिंह कलेक्टर

https://youtu.be/DdoPQ1pn_eA?si=CyLBAFSYlPO-s974

जिले के अधिकारियों ने अलग अलग स्कूलों मे जाकर विद्यर्थियो को एक-एक पीरियड पढ़ाया। इसी क्रम में
कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरुवार को उत्कृष्ट विद्यालय हरदा और अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा ने नवीन हाई स्कूल में जाकर बच्चों को पढ़ाया।
उत्कृष्ट स्कूल के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाया और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह ने विद्यार्थियों को सीख दी कि अपने मनपसंद केरियर के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु जरूरी मार्गदर्शन देने के लिए कोचिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों को सीख दी कि वे अपनी शारीरिक फिटनेस के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लें।

 

Related Articles

Back to top button