Uncategorized

समाज की बेटी ने देश में किया नाम रोशन

अखिल भारतीय बलाही समाज, सामाजिक बंधुओ ने घर पहुंच कर स्वागत किया,*

समाज की बेटी ने देश में किया नाम रोशन,अखिल भारतीय बलाही समाज,सामाजिक बंधुओ ने घर पहुंच कर स्वागत किया,

मध्यप्रदेश के हरदा जिले की बलाही समाज की बेटी ने एमपी PSC में टॉप स्थान हासिल किया है,तृप्ति पिता मेहताब सिटोले ने पूरे देश में समाज का नाम ऊंचा कर दिया है, MP PSC में उन्हें सातवें स्थान प्राप्त हुआ है वह उनकी नियुक्ति जनपद पंचायत के सीईओ के रूप में हुई है

 

अखिल भारतीय बलाही समाज की ओर से आज मेजर जोशी कॉलोनी में निजी निवास पर निवास पर पहुंच कर स्वागत किया गया मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी

जिला अध्यक्ष दिनेश मोह जानकारी देते हुए बताया कि हमारे समाज के युवा पीढ़ी एक नई दिशा में समाज का नाम रोशन करेंगे आज हमारी हरदा की बेटी ने पूरे देश में समाज का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है आज उनका जनपद पंचायत सीईओ के रूप में उनका चयन हुआ है, साथी सभी सामाजिक बंधुओ से उन्होंने अपील किया कि अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य प्रदान करें,

समाज के जिला सचिव अर्जुन देवड़ा ने बताया कि बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था शिक्षित संघर्ष संगठित आज के युवाओं की दारा बाबा साहब के दिए गए उद्देश्यों का पालन कारण समाज के युवा पीढ़ी के द्वारा समाज में एक नई दिशा प्रदान की जा रही है आने वाले दिनों में इस प्रकार से ही समाज के युवा समाज का नाम ऊंचा करें इसी आशा के साथ में आज उन्होंने समाज की बेटी के घर पहुंच कर मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी,

इस दौरान समाज के नन्हेंलाल ओसले, बंसीलाल माणिक, राम अग्रवाल, राजेश तारले, दिनेश सितोले, लाल अग्रवाल, आदि सामाजिक बंधु शामिल थे

Related Articles

Back to top button