Uncategorized

टाटा के रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन

टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

मुंबई (ब्यूरो) _टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार देर रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेसिव
केयर यूनिट (ICU) में भर्ती थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।

निधन की जानकारी उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सबसे पहले दी। उन्होंने रात 11:24 बजे सोशल मीडिया पर लिखा, ‘घड़ी की टिक-टिक बंद हो गई। टाइटन नहीं रहे। रतन टाटा ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार के प्रतीक थे।’

मुंबई से Live
https://youtu.be/33l5U54ba3o?si=b-3JkXsiSnZinjRb

रात करीब 2 बजे उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके घर ले जाया गया। टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक साउथ मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स के हॉल में रखा जाएगा। यहां लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे।https://x.com/AHindinews/status/1844239874238579095?t=HjysfQfR1j-cAc_CG1xLfw&s=19

#WATCH मुंबई: दिग्गज उद्योगपति रतन एन टाटा के पार्थिव शरीर को आम जनता के अंतिम दर्शन के लिए NCPA लॉन ले जाया जा रहा है।https://x.com/AHindinews/status/1844231225038471344?t=VW5V0q0dDB3aHgGS846USA&s=19

Related Articles

Back to top button